ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरियन सिंगर ली जिहान का 24 वर्ष की आयु में निधन

विदेशों में होने हैलोवीन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन बीते दिनों इस फेस्टिवल पर साउथ कोरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हैलोवीन की सारी खुशियां गम में तब्दील कर दी थी। गौरतलब है, शनिवार को सियोल के इटावन जिले में हैलोवीन 2022 के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस घटना में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब इस भगदड़ का शिकार हुए लोगों में कोरियन सिंगर और सिंगर ली जिहान का नाम भी सामने आ रहा है।दरअसल, ली जिहान भी उन 150 से अधिक लोगों में शामिल थे, जिनकी शनिवार को हुए इस हादसे में मौत हो गई थी। वह 24 वर्ष के थे। जिहान के निधन की पुष्टि उनकी एजेंसी, 935 एंटरटेनमेंट ने की है। कंपनी ने दक्षिण कोरियाई की एक समाचार एजेंसी को दिए अपने बयान में कहा, ‘हमें आज इस तरह की खबर देते हुए दुख हो रहा है, लेकिन ली जीहान का इटावन की भगदड़ में निधन हो गया है।’

कोरियाई मनोरंजन इंडस्ट्री में जिहान एक उभरता सितारा थे, जिसने कोरियाई सिंगिंग कॉम्पिटिशन प्रोड्यूस 101 के दूसरे सीजन में भाग लिया था। इस रियलिटी शो में काम करने के बाद, उन्होंने अभिनय की दुनिया में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2019 में, वह कोरियाई शो ‘टुडे वाज अदर नम्युन डे’ में दिखाई दिए थे।दक्षिण कोरियाई कानून प्रवर्तन अधिकारी शनिवार की रात हुई इस दुखद घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें हैलोवीन में मौज-मस्ती करने वाले कम से कम 154 की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना कथित तौर पर उस समय हुई जब एक स्टार के वहां आने की बात सुनकर लोगों की भीड़ इटावन बार में पहुंच गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.