ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिल्डिंग ब्रांच की लाडोवाली रोड पर निर्माणाधीन इमारत पर दोबारा कार्रवाई, पहले भी गिराया था आपत्तिजनक हिस्सा

जालंधर: इमारत के आपत्तिजनक हिस्से को गिराती मशीननगर निगम जालंधर की बिल्डिंग ब्रांच ने लाडोवाली रोड पर रेलवे फाटकों के पास एक बिल्डिंग में पास हुए नक्शे के अनुसार भवन निर्माण नहीं किए जाने पर कार्रवाई की है। जिस बिल्डिंग में नगर निगम की टीम ने मशीनें ले जाकर तोड़ फोड़ की कार्रवाई की है, उसे पहले बिल्डिंग में वॉयलेशन को लेकर नोटिस भी जारी किया गया था। इतना ही नहीं जिस हिस्से पर निगम को आपत्ति थी उसे पहले 14 अक्टूबर को भी गिराया गया था।तोड़ा गया आपत्तिजनक हिस्सानगर निगम के अधिकारियों के कहना है कि जिस इमारत पर डिमोलिशन की कार्रवाई की गई है उसका नक्शा कामिनी नामक महिला के नाम पर पास है। कॉमर्शियल बिल्डिंग में एक तो बेसमेंट बना दिया गया, जो नक्शे में नहीं और पास भी पास नहीं था। इसके अलावा नक्शे में पार्किंग दिखाई गई थी, लेकिन पार्किंग वाले स्थान पर भी भवन बनाने वालों ने सीढियां बनाकर पार्किंग स्थल को कवर कर लिया।बता दें कि बिल्डिंग में जो नक्शा पास हुआ था, उसके अनुसार बिल्डिंग न बनाकर नियमों की अनदेखी की गई। इसकी चैकिंग जब बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टर ने की तो उन्होंने वॉयलेशन को लेकर नोटिस जारी किया। ATP सुखदेव विशिष्ट बताया कि कामिनी, जिनके नाम पर नक्शा पास है, उन्हें वॉयलेशन दूर करने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन उन्होंने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद पिछली दफा भी बिल्डिंग का आपत्ति वाला हिस्सा तोड़ा गया था।तोड़फोड़ कर रही मशीनउन्होंने बताया कि बिल्डिंग का आपत्ति वाला हिस्सा तोड़ने और नोटिस देने के बावजूद इन्होंने दोबारा फिर से निर्माण कर दिया। एटीपी ने कहा कि जब विभाग के इंस्पेक्टर ने इस पुनः निर्माण को देखा तो इसकी रिपोर्ट विभाग में की। विभाग ने अधिकारियों को भेजी। सहायक कमिश्नर शिखा भगत और कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर आज फिर से आपत्तिजनक हिस्सा गिराया गया है।बिल्डिंग के मालिकों ने नोटिस को हल्के में लिया तथा और ज्यादा वॉयलेशन करते गए। इसलिए आज बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पेक्टरों व कर्मचारियों ने ATP सुखदेव विशिष्ट के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में पार्किंग स्थल पर बनाई जा रही सीढ़ियों को गिरा दिया। मालिकों को हिदायत भी दी है कि वह नक्शे के अनुसार काम करें, अन्यथा भवन को सील किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.