ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

14 साल पुराने हाईवे जाम और बवाल के मामले में पेश हुए आजम

मुरादाबाद: बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर कोर्ट में पेशी पर पहुंचे सपा नेता मोहम्मद आजम खां।आजम खान बेटे अब्दुला आजम के साथ मंगलवार को दोपहर करीब सवा बजे मुरादाबाद कचहरी पहुंचे। आजम यहां छजलैट प्रकरण में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होने पहुंचे हैं। आजम खां के खिलाफ यह मामला करीब 14 वर्ष पुराना बसपा सरकार के समय का है। तब आजम खान समेत 9 सपा नेताओं पर छजलैट में रास्ता जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज हुई थी।गाड़ी चेक होने से खफा आजम हो गए थे आग बबूलाघटना वर्ष 2008 की है। तब आजम खां अपने परिवार के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हरिद्वार हाईवे पर छजलैट में चेकिंग के लिए पुलिस ने आजम खां की गाड़ी रुकवाई थी। उस वक्त आजम खां की गाड़ी पर हूटर लगा था। जिसे मुरादाबाद के तत्कालीन एसएसपी प्रेम प्रकाश ने उतरवा दिया था।मुरादाबाद कोर्ट में पेशी पर पहुंचे आजम खां।अपनी गाड़ी पर लगा हूटर उतारे जाने से खफा आजम खान हरिद्वार हाईवे पर छजलैट में धरना देकर सड़क पर बैठ गए थे। जिसके बाद मुरादाबाद, बिजनौर और आसपास के सपा नेताओं ने छजलैट पहुंचकर हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया था। इसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था। तत्कालीन एसएपी प्रेम प्रकाश के आदेश पर पुलिस ने आजम खां, अमरोहा के विधायक महबूब अली, मुरादाबाद देहात से सपा के पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नूरपुर के नईमुल हसन, नगीना के मनोज पारस, सपा नेता डीपी यादव, राज कुमार प्रजापति समेत अन्य सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.