ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुरखी के जंगल में झाड़ियों में छिपा रखा था महुआ लहान, पुलिस वाहन की लाइट में किया नष्ट

सागर: रात के अंधेरे में जंगल में कार्रवाई कर पुलिस ने महुआ लहान नष्ट किया।सागर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सुरखी थाना पुलिस ने सोमवार रात जंगल में रेड मारी। जहां झाड़ियों में बड़ी मात्रा में महुआ लहान मिला। अंधेरा होने से पुलिस वाहन की लाइट में महुआ लहान नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार सुरखी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोरबारी के जंगलों में अवैध शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में महुआ लहान छिपाकर रखा गया है। खबर मिलते ही सोमवार रात थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया टीम के साथ कार्रवाई के लिए रवाना हुए। रात के अंधेरे में पुलिस टीम जंगल में पहुंची और पुलिस वाहन की लाइट की मदद से मुखबिर के बतायानुसार महुआ लहान की तलाश शुरू की।तलाशी के दौरान जंगल में झाड़ियों के बीच बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के कुप्पे रखे हुए मिले। जिन्हें पुलिस ने खोलकर देखा तो उसमें महुआ लहान भरा हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महुआ लहान नष्ट कराया है। कार्रवाई के दौरान मौके से 40 कुप्पों में करीब 500 किग्रा महुआ लहान जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।जंगल में छिपाकर रखते हैं शराब बनाने की सामग्रीजानकारी के अनुसार क्षेत्र में कुछ लोग अवैध शराब बनाने का काम करते हैं। वे पुलिस से बचने के लिए शराब बनाने की सामग्री पास के जंगल में छिपाकर रखते हैं। ताकि पुलिस की रेड पड़े तो उन्हें कुछ न मिले। लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लहान जब्त कर नष्ट कराया है। मामले में आरोपी की जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.