बाउंड्रीवॉल तोड़ आंगनबाड़ी परिसर में घुसा ट्रेलर
रायगढ़: तेज रफ्तार, नौसीखियों वाहन चालक और यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण औद्योगिक जिले में आए दिन हादसे होते हैं। रविवार शाम को तमनार इलाके में जेपीएल तमनार में कोयला अनलोड करने के बाद लौट रहा ट्रेलर खुरुसलेंगा के नजदीक सड़क किनारे बने आंगनबाड़ी परिसर में घुस गया। रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। उसने कूद कर जान बचा ली, लेकिन ट्रेलर बाउंड्रीवाल को तोड़कर वहीं रुक गया। आमदिनों में बच्चे इस परिसर में खेलते हैं। छुट्टी का दिन और शाम होने के कारण हादसे के वक्त यहां बच्चे नहीं थे। अगर स्कूल के समय पर यह हादसा होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.