ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ज्वेलरी दुकान में चोरी, 15 लाख के आभूषण ले उड़े चोर

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। एक सोना चांदी के दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने 15 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी के मामले की जांच में जुट गई है। दुकानदार मुनिलाल सोनी ने बताया कि चोरों ने दुकान का शटर काटकर लॉकर में रखे लगभग 15 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार तुरकौलिया थाना क्षेत्र के महनवा चौक पर मुनिलाल सोनी का सोना-चांदी का दुकान है। मुनिलाल बीती रात दुकान को बंद कर घर चला गया था। मंगलवार की सुबह में आसपास के लोगों ने मुनिलाल को फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। मुनिलाल दुकान पहुंचे, तो शटर टूटा हुआ था और दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं दुकान में लगा तिजोरी टूटा हुआ मिला। तिजोरी में रखा रुपया समेत करीब 15 लाख का सोना-चांदी चोरी हो चुका था। मुनिलाल ने घटना की जानकारी तुरकौलिया पुलिस को दे दी। मामले की खबर लगते ही पुलिस दुकान का जायजा लेने पहुंची। तुरकौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि महनवा चौक पर एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना की जानकारी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम वहां गई थी फिलहाल जांच की जा रही है। दुकानदार ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। जल्द ही चोरो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.