ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्रय केन्द्र पर धांधली का लगाया आरोप, कहा- रजिस्टर के बीच-बीच में छोड़ी गई जगह

मिर्जापुर: मिर्जापुर में धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन।मिर्जापुर के जमालपुर में धान खरीद व्यवस्था को लेकर डीएम के दिए गए निर्देशों को केंद्र प्रभारी ने गंभीरता से नहीं लिया। जिससे दूसरे दिन बुधवार को साधन सहकारी समिति केंद्र जमालपुर में टोकन के लिए मनमाने ढंग से रजिस्टर में अंकित किये जाने पर रोष जताया। बीच-बीच में रजिस्टर क्रमांक में जगह छोड़े जाने को देखकर किसान भड़क गए और जमकर हंगामा किया।हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस और विभागीय अधिकारी किसानों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे। किसानों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए क्रय पर मनमानी का आरोप लगाया। किसानों ने प्रभारी सचिव चन्द्र प्रकाश को हटाने की मांग करते हुए खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा। बताया कि साधन सहकारी समिति केंद्र जमालपुर में टोकन सिस्टम में हेराफेरी के साथ अपने प्रियजनों का नंबर पहले पेज पर लिख दिया गया। किसी भी किसानों को इसकी जानकारी नहीं दी गई।रजिस्टर में बीच-बीच में खाली रखी जगहउन्होंने कहा कि समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पटेल को भी इसकी सूचना नहीं दी गई। बीच-बीच में क्रम संख्या को खाली रखा गया कि मौका देखकर अपने लोगों का नंबर अंकित किया जा सके। जिसकी सूचना खंड विकास अधिकारी, एसडीओ कोआपरेटिव और थाना प्रभारी को दी गई है। टोकन में हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाते हुए अप्रशिक्षित कर्मचारी चन्द्र प्रकाश कई वर्षों से काम कर रहे है। जिसके द्वारा तमाम तरह की अनियमितता बनी रहती है।ये लोग रहे मौजूदइस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह, प्रधान सतीश सिंह, सुशील सिंह, किसान राकेश, रोशन सिंह, ओमप्रकाश,आदित्य सिंह, मनोज सिंह, अमित कुमार पटेल, चन्द्रभान,अभय, नंदलाल, पंचकोसी सिंह, चन्द्रावली, जयप्रकाश सहित जमालपुर, भड़ेवल,बहुआर,घरवाह, सिकंदरपुर गांव के तमाम किसान मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.