ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मिड-डे मील में थाली लेकर नहीं पहुंचा बच्चा तो प्राचार्या ने की पिटाई, बच्चे के मुंह से निकल आया खून

कानपुर। कानपुर में बच्चे की पिटाई का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कानपुर के बनी गांव के प्राइमरी स्कूल का है। इस स्कूल की प्रचार्या ने एक बच्चे को इतनी बेरहमी से मारा कि उसके मुंह से खून निकल आया। बच्चे के शरीर में कई जगह सूजन भी आ गई है। बच्चे का कसूर इतना था कि वह मिड-डे मील खाने के लिए अपने घर से थाली नहीं लाया था। थाली घर पर भूलने की वजह से प्रचार्या ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे कई घंटे स्कूल में बैठकर बच्चा रोता रहा। इस बीच उसका वीडियो बनाकर स्कूल की किसी शिक्षिका ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बिठूर इलाके के बनी गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में दयालपुर का एक बच्चा कक्षा 4 में पढ़ता है। स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चे मिड-डे मील के लिए अपने घर से थाली ले जाते हैं। इस बीच एक छात्र थाली लाना भूल गया था। जब दोपहर में सभी बच्चे मिड-डे मील के लिए खाना खाने के लिए बैठे ही थे, उसी दौरान प्रधानाध्यापिका नीता दीक्षित पहुंची और बच्चे के पास थाली न देख कर उस पर भड़क गईं। बच्चे ने बताया कि आज मैं थाली लाना भूल गया हूं। इसी बात पर उन्होंने ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस प्रकार से बच्चा सिसकियां लेकर रो रहा है। साथ ही उसके साथ के बच्चे बता रहे हैं कि किस प्रकार से प्रधानाध्यापिका ने बच्चे की पिटाई की है। उधर कानपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में जैसे ही आया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार पटेल से इसकी जांच कराई है। जांच में प्रथम दृष्टया में वीडियो में सत्यता पाई गई। इसके बाद प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.