उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया अंजनीलाल का मनमोहक चोला श्रृंगार
आगर मालवा: शहर के तहसील चौराहा स्थित वीर हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार देर शाम अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जहां शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, वही हजारों की संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसादी भी ग्रहण की।प्रतिवर्ष अनुसार होने वाले इस आयोजन में मंदिर से जुड़ी समिति के द्वारा 2 दिन पूर्व से आयोजन की तैयारी की ओर इस दिन भगवान हनुमान का मनमोहक चोला श्रृंगार करने के साथ मंदिर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा कर सजाया गया। हनुमान जी की आकर्षक छवि भी कार्यक्रम स्थल पर रखी गई।शाम को आरती और भोग लगाने के बाद भोजन प्रसादी प्रारंभ की गई। भोजन प्रसादी में समिति के सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक, राजनीति से जुड़े जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी सहित आमजन व बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी शामिल हुई। जिन्होंने वीर हनुमान के मनमोहक चोला श्रृंगार दर्शन का लाभ भी लिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.