मिक्सिंग,आरएमसी प्लांट, स्टोन क्रशर, तंदूर के साथ स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी बंद
नोएडा: नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरीनोएडा ग्रेटरनोएडा में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने जनपद में चल रहे सभी हॉट मिक्सिंग प्लांट, आरएमसी प्लांट, स्टोन क्रशर के संचालन को बंद करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटरनोएडा में वाटर स्प्रिंकल के लिए अतिरिक्त टैंक लगाने के लिए कहा गया है। अभी 90 स्प्रिंकलर और 40 एंटी स्मॉग गन नोएडा में और 20 स्प्रिंकलर टैंकर और 12 एंटी स्मॉग गन ग्रेटरनोएडा में काम कर रही है।संस्थानों में जाकर निरीक्षण करते क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी व नोएडा प्राधिकरण के अधिकारीनोएडा ग्रेटर नोएडा में एक अक्टूबर से अब तक करीब 72 लाख रुपए का जुर्माना विभिन्न संस्थाओं पर लगाया जा चुका है। ऐसे में जुर्माना की कार्यवाही को और बढ़ाया जाए। ताकि प्रदूषण पर रोकथाम की जा सके।500 मीटर से बड़ी साइट को डस्ट ऐप पर रजिस्टर्ड कराने के निर्देश दिए गए है। जो प्रोजेक्ट एप पर रजिस्टर्ड नहीं है उनको तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए है। निर्माण स्थलों पर मटेरियल को ढक-कर रखने ग्रीन शीट से ढकने, 5000 से 10 हजार वर्गमीटर की प्रत्येक साइट पर दो एंटी स्मॉग गन, 10 से 15 हजार वर्गमीटर पर तीन स्मॉग गन और उससे बड़े यापी 20 हजार वर्गमीटर पर चार स्मॉग गन लगाए जाए।ग्रेप के नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाए। शहर में किसी प्रकार का कूड़े , गार्बेज , पत्ते, कोयला और तंदुर पर प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रेप लागू होने तक किसी प्रकार का खनन का काम नहीं होना चाहिए। पांच फायर टेंडर से रोजाना पेड़ों की पत्तियों की धुलाई कराई जाए।संस्थानों में जाकर निरीक्षण करते क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी व नोएडा प्राधिकरण के अधिकारीडीजल जनरेटर का प्रयोग लिफ्ट , आकस्मिक सुविधाओं , चिकित्सा संस्थाओं , रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन पर ग्रेप के नियमों के अनुसार किया जाए। आईटीएमएस के जरिए 20 एक्यूआई सेंसर की रिपोर्ट रोजाना दी जाए। स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी को बंद किया जाए। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को एडवाइजरी जारी करने के लिए कहा गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.