हाईटेंशन लाइन में छुआ हाइड्रा, क्रेन सही कर रहा मिस्त्री भी हुआ घायल
हाथरस: हाथरस में क्रेन में हाईटेंशन लाइन का करंट आने से मिस्त्री घायल हो गया, जबकि पास खड़े युवक की मौत हो गई।हाथरस की हसयन कोतवाली क्षेत्र के रति के नगला के पास गुरुवार को क्रेन रिपेयरिंग करने के दौरान क्रेन का हाइड्रा हाइटेंशन लाइन को छू गया। इससे क्रेन में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से पास खड़े हेयर ड्रेसर की मौत हो गई, जबकि क्रेन मिस्त्री घायल हो गया।इरफान (30) पुत्र सयाद खान निवासी कांच का नगला थाना हसायन सैलून का काम करता था। हसायन कोतवाली क्षेत्र के रति के नगला के पास एक क्रेन खराब हो गई थी। मिस्त्री दिनेश पुत्र सौदान सिंह निवासी टिकारी थाना हाथरस जंक्शन क्रेन ठीक कर रहा था। इरफान वहां पास में ही खड़ा था।हाथरस में क्रेन में हाईटेंशन लाइन का करंट आने से मिस्त्री घायल हो गया, जबकि पास खड़े युवक की मौत हो गई।पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शवअचानक क्रेन का हाइड्रा हाइटेंशन लाइन से छू गया, जिससे क्रेन में करंट उतर गया। इरफान और दिनेश दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों को आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इरफान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.