ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, राणा शुगर मिल में करता था काम

रामपुर: रामपुर में हादसे में जान गंवाने वाले प्रमोद की फाइल फोटो।रामपुर में बस्ती के मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुगर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर को फैक्ट्री के सामने सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन छुट्टी के बाद हादसा होना करार दे रहा है, जबकि परिजन मजदूर को ड्यूटी पर होना बता रहे हैं।रामपुर की तहसील के शाहाबाद में स्थित राणा शुगर मिल में बस्ती का प्रमोद काम करता था। वह देर रात्रि फैक्ट्री के बाहर चाय लेने गया था। इस दौरान सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।1 वर्ष पूर्व हुई थी शादीपरिजनों को सूचना मिलने पर वह राणा शुगर फैक्ट्री पहुंचे। परिजनों का कहना है कि मजदूर ड्यूटी पर था, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन से इनकार कर रहा है। वहीं, परिजनों ने ठेकेदार पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी कुछ भी मदद नहीं की। मजदूर प्रमोद की अभी 1 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और वह बिना परिवार के रामपुर में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया उसके घर में खुशी आने वाली थी, इससे पहले गम की खबर आ गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.