ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण एयर प्यूरीफायर की ब्रिकी बढ़ी 

नई दिल्ली । कभी लग्जरी उत्पाद माना जाने वाला एयर प्यूरीफायर अब बढ़ते प्रदूषण के कारण  एक जरूरत बन गया है। प्रदूषण के ‘गंभीर स्तर पर पहुंचने के साथ दिल्ली में एयर प्यूरीफायर की बिक्री तेज हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार को सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर 426 था। एक्यूआई यदि 400 से अधिक हो, तब उस गंभीर’ माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल सकता है, पहले से बीमार व्यक्तियों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
दिल्ली में दिवाली के बाद से एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ी है। एयर प्यूरीफायर बनाने वाली कंपनी के प्रमुख ने कहा, भारत में वायु गुणवत्ता कई वजहों से बिगड़ रही है। शहरों में औद्योगिक विस्तार, जनसंख्या घनत्व, गलत कचरा प्रबंधन, फसल जलाना, वाहनों के इस्तेमाल में वृद्धि और कुछ प्राकृतिक कारण भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घर के अंदर और बाहर, दोनों जगह वायु प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा जैसे प्रमुख शहरों के खरीदार घरों में इस्तेमाल होने वाले एयर प्यूरीफायर के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं। इससे एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ी है और पिछले कुछ हफ्तों के दौरान बिक्री में भारी उछाल आया है।’’
एक बिक्री प्रतिनिधि ने बताया कि यह वक्त की मांग है। प्रदूषण चरम पर है और बिक्री में वृद्धि देखी गई है। इसकारण एयर प्यूरीफायर के दाम भी कम हुए हैं। पहले 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच उपलब्ध होने वाले प्यूरीफायर अब 7,000 रुपये से 8,000 रुपये में मिल रहे हैं। दक्षिण दिल्ली के कुछ स्टोरों में बिक्री अधिक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.