ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधायक के पिता को दी श्रद्धांजलि, अन्य कार्यक्रम किए गए निरस्त

बदायूं: बदायूं पहुंचे डिप्टी सीएम ने विधायक के पिता को श्रद्धांजलि दी।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे। यहां बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के पैतृक गांव कादराबाद गए और उनके पिता के निधन पर शोक जताया। केशव प्रसाद मौर्य निर्धारित कार्यक्रम से लगभग आधा घंटा पहले आ गए और चंद मिनट ठहरकर चले गए। ऐसे में उनके अन्य कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए गए हैं।बिल्सी विधायक के पिता नेतराम शाक्य का पिछले दिनों निधन हो गया था। शनिवार को उनका दसवां संस्कार समेत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें डिप्टी सीएम को दोपहर 11:50 पर हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचना था और 12:50 पर रवानगी लेनी थी। श्रद्धांजलि के बाद उन्हें विभागीय परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था। हालांकि निर्धारित समय से 40 मिनट पहले वह अचानक आ पहुंचे।चाक-चौबंद रहीं व्यवस्थाएंप्रशासन ने पहले से ही हेलीपैड निर्माण समेत सुरक्षा की सभी तैयारियां कर रखी थी। ऐसे में डिप्टी सीएम के समय से पहले आने में भी प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद ही रहीं। डिप्टी सीएम ने बताया कि उन्हें लखनऊ में एक जरूरी बैठक में हिस्सा लेना है इसलिए यहां निर्धारित वक्त से पहले पहुंचे हैं और लौट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विधायक के परिवार को यह दुख सहने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता समेत आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.