ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीन बदमाश गिरफ्तार, 3400 रुपये और कुंडल बरामद, एक आरोपी फरार

संभल: पुलिस की गिरफ्त में तीन बदमाश।संभल पुलिस ने महिला कर्मचारी से दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर तमंचा और लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस ने दावा किया है।3 नवंबर को कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र में यारा फ़र्टिलाइज़र के एनजीओ की महिला कर्मचारी से चार बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर दिनदहाड़े 11 हजार रुपए और जेवर लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने लूट की घटना में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बहजोई स्थित अपने कार्यालय में घटना का खुलासा किया। थाना गुन्नौर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद गिरफ्तार तीन बदमाशों को न्यायालय भेजा है।बदमाशों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाईएसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बदमाशों से लूटे गए 3400 रुपये, कुंडल समेत दो बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। आराेपी सोनू निवासी थाना रामघाट, दिनेश निवासी थाना आहर, जनपद बुलंदशहर और सतेन्द्र कुमार निवासी अतरौली जनपद अलीगढ़ हैं। फरार आरोपी सनी है। सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.