ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुकान में घुसकर सर्राफ को गोली मारते नजर आए बदमाश, पुलिस एक भी बदमाश को नहीं कर सकी गिरफ्तार

बुलंदशहर: बुलंदशहर की नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा में बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा एक सराफ की दुकान में घुसकर उसे गोली मारने का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में बदमाश सराफा को गोली मारते हैं और इसके बाद जेवरात लूटकर फरार हो जाते हैं।सराफ के कमर में गोली लगी है। गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सराफ को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे थे, जिन्होंने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।अभी तक पुलिस के हाथ खालीगांव उटरावली निवासी अरविंद (28) की धमैड़ा अड्डा के समीप सराफ की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अरविंद अपने भतीजे के साथ दुकान पर बैठे हुए थे। दो ग्राहक भी थे। उसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश पहुंचे और हथियार लेकर दुकान के अंदर घुस आए। बदमाशों के इरादों को भांपकर सराफ अरविंद ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक एक बदमाश ने कमर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश वहां से कुछ जेवरात लूटकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल सराफ को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।बदमाशों ने आराम से आकर पहले सर्राफ से बात की उसके बाद मौका देखकर गोली मारकर जेवर लूट ले गए।सीसीटीवी से तलाशे जा रहे बदमाशएसपी सिटी, सीओ सिटी और नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल सराफ से जानकारी ली। घायल सराफ का कहना है कि बदमाश क्या-क्या सामान लूट कर ले गए हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं है। बदमाश काले कपड़ों में थे और उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। एसएसपी ने नगर पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सराफ को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.