ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुल पर बैठ शराब पी, फिर आने-जाने वाले लोगों पर तलवार से करने लगा हमला, जगदलपुर में फेल हो रही पुलिसिंग

जगदलपुर: कार चालकों पर तलवार से हमला करता युवक।छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शराब के नशे में धुत एक युवक हाथों में तलवार पकड़कर लोगों पर हमला करने लगा। वारदात शनिवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि, पहले युवक अपने दोस्तों के साथ पुल पर बैठकर शराब पिया, फिर राहगीरों पर हमला करना शुरू किया। एक राहगीर ने हमले की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।दरसअल, जगदलपुर शहर में पिछले कुछ दिनों से बदमाशों के हौसले बुलंद है। शनिवार की रात कुछ बदमाश शहर के गोरिया बहार पुल पर बैठ शराब पी रहे थे और वहां जमकर हुड़दंग भी किए। उनमें से एक युवक अपने पास तलवार समेत अन्य हथियार रखा हुआ था। शराब के नशे में युवक इतने चूर हो गए कि उनमें से एक युवक जो तलवार पकड़ा था वह आने-जाने वाले राहगीरों पर तलवार से हमला करने लगा।बताया जा रहा है कि कुछ बाइक चालकों पर भी उसने हमला किया। हालांकि, इस वारदात में किसी को कोई चोट नहीं आई। रात में ही उसी मार्ग से कुछ अन्य युवक भी कार से अपने घर जा रहे थे। उन्होंने दूर से युवक की इस करतूत को देख लिया था। जिसके बाद कार में बैठे एक शख्स ने कैमरा ऑन किया। उन्हें अंदेशा था कि युवक उन पर भी हमला करेगा। वे कैमरा ऑन कर आगे बढ़े।इसके बाद अचानक युवक उनकी कार के सामने आ गया और कार पर अचानक वार कर दिया। हालांकि, चालक ने कार काफी रफ्तार से भगाई। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर लोगों को उस रास्ते से आने-जाने के लिए मना किया गया। इस मामले पर जगदलपुर के ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। वीडियो की जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.