ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पोस्टमार्टम के दौरान एक्सरे रिपोर्ट में चोट की पुष्टि, दो लोगों को आई गंभीर चोट

सुलतानपुर: बाबूराम (70) का शव पांच दिनों से इंसाफ की बांट जोह रहा है। कल चौथे दिन डीएम ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। जिस पर आज वीडियोग्राफी के साथ-साथ तीन डॉक्टरों के पैनल ने पीएम किया। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में कुछ खास तथ्य सामने नहीं आया तो शव का एक्सरे हुआ तब कहीं जाकर चोटें जाहिर हुई। परिजन शव लेकर लौटे और अब रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने पर अड़े हैं।कूरेभार थानाक्षेत्र के ममरखा गांव की घटनाघटना कूरेभार थानाक्षेत्र के गांव ममरखा गांव निवासी बाबूराम वर्मा व दूसरे पक्ष से गंगाराम जायसवाल से बीते 21 अक्टूबर को दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को चोट आई थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।लखनऊ में हुई थी मौतएक पक्ष से ग्राम प्रधान श्यामलाल वर्मा के पिता बाबूराम वर्मा उम्र (75) वर्ष को गंभीर चोट आने की वजह से चिकित्सक ने गम्भीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बुधवार को मृतक का शव घर पहुंचते ही पारिवारिकजनों में कोहराम मच गया। शव को घर पर रखकर परिजन आरोपियों पर कार्यवाही की जिद पर अड़ गए। जिसके चलते तीसरे दिन भी मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। शुक्रवार को डीएम रवीश गुप्ता के आदेश पर मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने के आदेश हुआ था।कल पुलिस ने दी थी नोटिसउधर चौथे दिन अंतिम संस्कार न करने और शव का अपमान करने के चलते परिजनो को नोटिस दी गई। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी कांत मिश्रा ने परिजनो को नोटिस दी लेकिन इसका असर भी परिवार वालों पर नहीं हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.