ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देश में ही नहीं विदेश में भी हिट है आलिया भट्ट का स्टाइल, गंगूबाई बन रैंप वॉक करती दिखीं मॉडल्स

आलिया भट्ट की पिछली कई फिल्में बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर रही हैं और एक्ट्रेस इन दिनों बेहिसाब फैन फॉलोइंग एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में मां बनीं आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिर एक बार सुर्खियों में है। हुआ कुछ यूं कि मलेशिया में आयोजित एक फैशन शो में मॉडल गंगूबाई लुक में नजर आई, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

मॉडल्स ने लिया गंगूबाई का लुक
मलेशिया में Northern Haute Couture Fashion Show 2022 में मॉडल्स को आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से प्रेरित कुछ लुक लेने को कहा गया था। इस पर मॉडल्स ने व्हाइट गाउन पहने जो फिल्म में एक्ट्रेस द्वारा पहनी गई सफेद साड़ी से मेल खाते थे। उन्होंने अपने लुक को बालों का जूड़ा बनाकर, लाल गुलाब थामकर और ब्लैक सनग्लासेज पहनकर कंप्लीट किया।

कैप्शन में लिखा गंगू का डायलॉग
मॉडल्स को इस अवतार में देखकर आपको तुरंत ही फिल्म में आलिया भट्ट द्वारा लिए गए लुक की याद आ जाती है। जहां ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं वहीं इनमें से एक तस्वीर को मिस स्टार मलेशिया ने भी शेयर किया है। उन्होंने आलिया भट्ट के एक डायलॉग के साथ इन तस्वीरों को शेयर किया। उन्होंने लिखा- इज्जत से जीने का, किसी से डरने का नहीं।

विरोध के बावजूद हुई थी हिट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया- बिलकुल गंगूबाई जैसी ही खूबसूरत लग रही हो। बता दें कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। कंगना रनौत के विरोध और निंदा के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस करने में कामयाब रही थी। यह फिल्म फरवरी 2022 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.