ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शो में अर्चना गौतम की वापसी पर उड़े घरवालों के होश

Bigg Boss 16: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो  ‘Bigg Boss 16’ में आए दिन जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस को शो से बाहर कर दिया गया था। वहीं, अब शुक्रवार का वार के बाद सलमान खान ने अर्चना की शो में वापसी करा दी है और कहा कि वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं। साथ ही शिव को भी अर्चना को उकसाने के लिए फटकार पड़ी। वहीं, अब अर्चना की वापसी से शो में एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है।

दरअसल, शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अर्चना गौतम दोबारा शो का हिस्सा बन गई हैं। अर्चना के वापस आने से जहां प्रियंका चौधरी और सौंदर्या शर्मा काफी खुश नजर आईं, तो साजिद खान सहित बाकी घरवालों इस फैसले से नाखुश दिखे। साजिद खान प्रियंका से पूछते नजर आए कि क्या अर्चना ने अभी तक जो कुछ भी बोला है वह सही है? इतने ही अर्चना वापस आती हैं और कहती हैं, मैं मायके गई थी और अब ससुराल वापस आ गई हूं।

बता दें कि शिव और अर्चना के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया था, जिसमें अर्चना ने शिव का गला पकड़ लिया था। इसके बाद घर में खूब बवाल मचा और बिग बॉस के सबसे बड़े नियम का उल्लंघन करने पर अर्चना को शो से बाहर कर दिया गया था। वहीं, अब वह शो में वापस आ गई हैं। इसके अलावा इस बार शो से हरियाणा की शकीरा के नाम से मशहूर गोरी नागौरी बेघर हो गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.