ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खाद किल्लत के आरोप पर बीडी बोले भ्रम-फैला रही कांग्रेस, कोई कमी नहीं

ग्वालियर: ग्वालियर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय 55 वे प्रांत अधिवेशन के रविवार को समापन कार्यक्रम के अवसर पर शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की में मुरैना आया था और यहाँ ABVP का अधिवेशन था तो ये संभव नहीं था कि मैं मिलने नहीं आता। मैंने इस संगठन से बहुत कुछ सीखा है और उसकी ही बदौलत यहाँ तक पहुंचा हूँ। मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है इसमें वही फैसला लेते हैं। कांग्रेस के खाद किल्लत के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है।वीडी शर्मा ने निगम मंडलों के गठन के सवाल‌ पर कहा कि निगम मंडलों का गठन‌ हो चुका है जिनका नहीं हुआ है उनका गठन हो‌ जाएगा, विद्यार्थी परिषद को चुनाव से बिल्कुल अलग बताया, आगामी चुनाव के विषय में पूछने पर उनका‌ कहना‌ था कि एबीवीपी का चुनाव से‌ कोई लेना‌ देना नहीं है चुनाव लड़ने वाले चुनाव लड़ते हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् अपना‌ काम करती है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के अधिवेशन में आकर यादें ताजा हो जाती हैं विद्यार्थी परिषद का काम देश‌ के युवाओं‌ को दिशा‌ और दशा देने‌ का है स्वामी विवेकानंद के सपनों को चरितार्थ करने का काम विद्यार्थी परिषद ने‌ किया है, मुझे यहाँ आकर काफी आनंद आया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में 18 जिलों के 1200 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में शिक्षा, सामाजिक सुधार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.