ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जनरेटर में छिपाकर ले जा रहे थे, लुधियाना से गुजरात जा रही थी शराब

सीकर; जब्त की गई शराब के साथ आबकारी विभाग के कर्मचारी।सीकर के आबकारी विभाग के दक्षिण थाने ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दक्षिण थाने ने करीब 35 लाख रुपए की अवैध शराब के साथ एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। शराब ट्रक में जनरेटर में छिपाकर ले जाई जा रही थी। फिलहाल आबकारी विभाग ट्रक ड्राइवर से पूछताछ में जुटी है।सीकर के आबकारी निरोधक दल के सहायक आबकारी अधिकारी रामसहाय जाट ने बताया कि बीती देर रात सूचना मिली कि पंजाब से शराब से भरा एक ट्रक नवलगढ़ रोड के रास्ते गुजरात ले जाया जा रहा है। ऐसे में दक्षिण थाने के इंचार्ज महेश मील ने जाब्ते सहित मौके पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक ट्रक RJ 19 PA 8317 की तलाशी ली गई। तो उसमें पीछे एक जनरेटर में अंग्रेजी शराब के करीब 415 कार्टून रखे हुए थे। मौके से ट्रक को जब्त कर ड्राइवर दीपाराम को गिरफ्तार किया गया है। शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपए है। पूछताछ में सामने आया है कि ड्राइवर ने पैसों के लालच में शराब की डिलीवरी कर रहा रहा था।शराब को ट्रक से निकालते हुए।ट्रक में यह शराब जनरेटर में छिपाई हुई थी। जिसके बाद उस पर लोहे की मोटी प्लेट भी लगाई हुई थी। आपकारी विभाग के कर्मचारियों को शराब निकालने में भी करीब 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इस कार्रवाई में सिपाही महिपाल सिंह,जगदीश प्रसाद,चंद्रसिंह,शंकरसिंह,इस्लाम,जाकिर हुसैन,दलीप सिंह,शायर सिंह,सुरेंद्र सिंह,जगदीश शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.