ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विपक्षी दल के नेता बाजवा बोले- राज्य कठिन दौर में, मान सरकार को नहीं कोई फिक्र

चंडीगढ़: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की फाइल फोटो।पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन AAP की मान सरकार का आधा मंत्रिमंडल गुजरात चुनाव में व्यस्त है। पंजाब का माहौल लगातार खराब हो रहा है, लेकिन प्रदेश में शांति व कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए काम करने के बजाय सरकार के मंत्री गुजरात चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं।बाजवा ने भगवंत मान सरकार के आचरण को गैर जिम्मेदार बताया है। उन्होंने पंजाब में एक के बाद एक हत्या की वारदात होने से गैंगस्टर राज होने की बात कही। पहले शिवसेना के नेता सुधीर सुरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। फिर डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की दुकान के सामने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।उन्होंने कहा कि पंजाब में मान सरकार के कार्यकाल में ही मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया गया। इससे आमजन पंजाब में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है, लेकिन पंजाब सरकार का मंत्रिमंडल प्रदेश को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करने के बजाय गुजरात चुनाव को प्राथमिकता देते हुए प्रचार में व्यस्त है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.