ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इनमें 70 मरीज इसी महीने हुए पॉजिटिव, 4 की हालत क्रिटिकल, 3 ब्लड ग्रुप की प्लेटलेट्स तक नहीं

झांसी: झांसी में डेंगू का डंक जानलेवा बन रहा है। अब तक 116 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।झांसी में डेंगू का डंक जानलेवा हो चुका है। बीएसपी के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार सोमवार को अपने 17 साल के बेटे को खो चुके हैं, जबकि डेंगू पॉजिटिव 4 मरीजों की हालत नाजुक है। उनको महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।ओवरऑल इस साल की बात करें तो जनवरी से अब तक 116 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से 70 से ज्यादा केस एक महीने में आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। डेंगू के बढ़ने प्रकोप को लेकर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में अगल से वार्ड बनाया गया है।निगेटिव ग्रुप की प्लेटलेट्स नहींडेंगू के लक्षय दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।झांसी के मिनर्बा चौराहा पर बने जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। हालांकि सोमवार शाम तक वार्ड पर ताला लगा था और एक भी मरीज भर्ती नहीं था। डेंगू पॉजिटिव मरीज की सबसे पहले प्लेटलेट्स काउंट्स कम होने लगते हैं। ज्यादा कम होने पर प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ती है।जिला अस्पताल के ब्लड बैंक स्टाफ का कहना है कि सोमवार शाम तक उनके पास 19 यूनिट प्लेटलेट्स का स्टॉक है। रेयर ब्लड ग्रुप एबी निगेटिव, बी निगेटिव और ओ निगेटिव की प्लेटलेट्स यूनिट एक भी नहीं थी। चूंकि 5 से 6 दिन में प्लेटलेट्स खराब हो जाती है। इसलिए जरूरत पड़ने पर संस्था की मदद से लोगों को ब्लड और प्लेटलेट्स उपलब्ध कराते हैं।दो मरीजों में और पुष्टि हुईसोमवार सुबह तक डेंगू मरीजों की संख्या 114 थी। शाम को आई रिपोर्ट में दो मरीजों में और डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करगुवां गांव की 16 साल की लड़की और पूंछ के 26 साल का युवक डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।जिले में डेंगू से कोई मौत नहींजिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि अब तक डेंगू के 116 मरीज मिल चुके हैं। अभी तक डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। 4 मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उनसे रोजाना फोन पर बात कर हेल्थ अपडेट लिया जा रहा है। वहीं, नगर निगम के सहयोग से शहर में फॉगिंग कराई जा रही है। जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।बसपा नेता ने कहा डेंगू से मौत हुईबसपा नेता लालाराम अहिरवार का कहना है कि बेटे वीरेंद्र को डेंगू हो गया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और सोमवार सुबह निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं, सीएमओ सुधाकर पांडेय ने कहा कि वीरेंद्र की मौत डेंगू से नहीं हुई है। निजी अस्पताल के मालिक से बात हुई है। उन्होंने बताया कि वायरल फीवर से किडनी बगैरह फेल हो गई थी। वीरेंद्र में डेंगू के लक्षण नहीं थे।पढ़िए डेंगू के आंकड़ेसाल – डेंगू मरीजों की संख्या2018 – 2882019 – 632020 – 362021 – 11242022 अब तक – 116

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.