ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम लगाने के लिए कंपनियों से चर्चा करेंगे कारोबारी, गाड़ियों पर छूट का इंतजार

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला आयोजन की राह सोमवार को साफ हो गई है। मेला प्राधिकरण की बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ग्वालियर व्यापार मेला साल 2020-21 की तरह ही 25 दिसंबर से आयोजित होगा। ऐसे में मेले में व्यापार करने वाले कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों का कहना है कि वे अभी से कंपनियों से बात कर मेले में भव्य शोरूम लगाने के लिए तैयारी शुरू कर देंगे। वहीं ऑटोमोबाइल कारोबारियों का कहना है कि जब तक आरटीओ द्वारा 50% छूट देने की घोषणा नहीं हो जाती, वे मेले में शोरूम बनाने पर विचार नहीं करेंगे।छूट मिलेगी तो जरूर लेंगे हिस्सापिछली बार की तरह अगर आरटीओ द्वारा 50% छूट दी जाती है, तो हम जरूर मेले में हिस्सा लेंगे, छूट नहीं मिलने पर हिस्सा नहीं लेंगे। जैसे ही छूट की घोषणा होगी, हम मेले में शोरूम बनाने के लिए गतिविधियां शुरू कर देंगे। हालांकि जनवरी में वाहनों की कीमतें बढ़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में ग्राहक अगर अभी गाड़ी ले लेता है, तो भी उनके खर्चे में विशेष फर्क नहीं आएगा। -चरणजीत नागपाल, मैनेजिंग डायेरेक्टर, प्रेम मोटर्समांगेंगे कारों का एक्स्ट्रा स्टॉकमेला 25 दिसंबर से शुरू हो जाएगा, यह सुखद। आरटीओ छूट की भी जल्दी घोषणा हो जानी चाहिए। ताकि ऑटोमोबाइल सेक्टर लगाने की तैयारी शुरू कर सकें।अधिक लोगों को छूट का लाभ मिले इसके लिए हम कंपनियों से अतिरिक्त स्टॉक भेजने की भी मांग करेंगे, जिन कारों पर वेटिंग अधिक है, वे भी उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश रहेगी। -हरिकांत समाधिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, रॉयल ग्रुपइस बार इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में अच्छे व्यापार की है उम्मीदहम जरूर मेले में हिस्सा लेंगे, जिसके लिए जल्द ही विभिन्न कंपनियों से चर्चा की जाएगी। कोरोना खत्म हो गया है, ऐसे में उम्मीद है कि मेला पूरी क्षमता के साथ लगेगा। बहुत ही अच्छे व्यापार की उम्मीद है। -नवीन महेश्वरी, डायरेक्टर, मनीष सेल्स

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.