ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शराबी चाचा ने 11 वर्षीय भतीजी को बनाया हवस का शिकार

लुधियाना। शराब के नशे में अपनी हवस को मिटाने के लिए कलयुगी चाचा ने 11 वर्षीय मासूम बच्ची को अपना शिकार बना डाला। अब थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि, मासूम का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर संदीप कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान हैबोवाल निवासी राजपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने समराला चौक से सटे हरचरण नगर निवासी समरता कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

नशे की गोली खिलाने के बाद बनाए शारीरिक संबंध

उसका पिता शराब पीने का आदी है। उसका चाचा भी शराब पीने के बाद रात के समय अकसर उसे तंग परेशान करता है। कुछ दिन पहले उसने मासूम को नशे की गोली खिलाने के बाद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.