ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत

छत्तीसगढ़ :  RSS प्रमुख मोहन भागवत दोपहर करीब 12 बजे सड़क मार्ग से जशपुर से अंबिकापुर पहुंचेंगे। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में चार जिलों के 10 हजार से अधिक स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में पथ का संचालन कर पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेगे। मोहन भागवत बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।  RSS प्रमुख मोहन भागवत यहां बुधवार 16 नवंबर को संघ की प्रांतीय बैठक में हिस्सा लेंगे व बुद्धिजीवी वर्ग से मुलाकात भी करेंगे।

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के प्रवास पर पहुंचे मोहन भागवत ने सोमवार को जशपुर में भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया और जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया। मंगलवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में संघ का भव्य पथ संचलन व बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें दस हजार से अधिक स्वयं सेवकों के संभाग भर में एकत्रित होने की उम्मीद जताई जा रही है। पथ संचलन के बाद पीजी कॉलेज मैदान में दोपहर साढ़े तीन बजे से संघ प्रमुख का संबोधन शुरू होगा। पीजी कॉलेज मैदान में एक साथ तीन स्टेज बनाए गए हैं। बीच के मुख्य स्टेज पर सरसंघ चालक मोहन भगवत के साथ प्रांत प्रचारक प्रेम सिदार सहित कुल पांच लोग बैठेंगे। दूसरे मंच पर हिन्दू धर्म से संबंधित सभी समाज प्रमुख और तीसरे मंच पर साधु संत बैठेंगे।

RSS प्रमुख मोहन भागवत प्रमुख के आगमन पर शहर में चार स्थानों से पथ संचलन एक साथ शुरू होगा। दोपहर लगभग एक बजे से स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश के साथ पथसंचलन करेंगे। कोरिया और सूरजपुर जिले का पथ संचलन पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से सरगुजा जिले का कला केंद्र मैदान से, बलरामपुर जिले का मल्टीपरपज स्कूल परिसर व जशपुर जिले का नारायणी परिसर के पेट्रोल पम्प के समीप से पथ संचलन शुरू होगा। नगर भ्रमण के बाद दोपहर 3 बजे पीजी कॉलेज मैदान में पथ संचलन समाप्त होगा। सरगुजा में सरसंघचालक का यह दूसरा प्रवास है।

शहर में कड़ी सुरक्षा-
RSS प्रमुख मोहन भागवत  के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से शहर के साथ शहर के बाहरी हिस्सों में भी लगभग 500 पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रशासन के आला अधिकारी पूरे शहर की मॉनीटरिंग करेंगे। पथ संचालन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को भी डायवर्ट किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.