ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा युवक, पकड़ा गया रंगेहाथ

बिहार  | भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में सोमवार की देर रात प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मृतक 25 वर्षीय चंदन तिवारी शाहपुर थाना क्षेत्र के धमवल गांव निवासी शिवजी तिवारी के पुत्र थे।शरीर पर कई जगह जख्मों का निशान पाया गया है।घटना के मूल में प्रेम- प्रसंग की बात सामने आ रही है।पुलिस ने घटना में प्रेमिका रूबी, उसके पति राजू पासवान, ससुर वीर बहादुर और देवर सूचित को गिरफ्तार किया है।अभी पूछताछ चल रही है।वारदात को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल,आरा भेजा जा रहा है।घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जा रहा है।

शादी के पहले से चला आ रहा था अफेयर

मूल रूप से शाहपुर के धमवल गांव निवासी रूबी की शादी साल 2018 में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी राजू पासवान के साथ हुई थी।शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि प्रेमी चंदन तिवारी और लड़की के बीच शादी के पहले से ही प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था।बाद में युवती की शादी हो गई थी।हालांकि,शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहते थे।इस दौरान सोमवार की रात भी आशिक चंदन अपने प्रेमिका से मिलने गया हुआ था।लेकिन,आशिकी की कीमत जान देकर चुकानी पड़ गई।

सोमवार की देर रात जब चंदन घर के एक कमरे में छिपा मिला था तो परिवार के सदस्यों ने रंगे हाथ धर दबोचा।इसके बाद भागने के क्रम में वह छत से गिर पड़ा।जिसके बाद वह पुनः पकड़ा गया।इसके बाद लड़की के ससुराल वालों ने बंधकर बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बाद में चौकीदार की सूचना पर कृष्णागढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुमार सोहरा गांव पहुंचे और शव को बरामद किया।साथ ही प्रेमिका समेत उसके पति,ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.