ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तीन आरोपी गिरफ्तार, पार्टी के बाद नशे में की थी मारपीट

धार: धार के तिरला में हुई हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए थे। घटना के पहले मृतक व आरोपी साथ में देखे गए थे। आरोपी गुजरात भागने की फिराक में थे और सामान लेने घर पहुंचे थे। आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट करने की बात कबूली है। नौगांव टीआई चंद्रभान सिंह चढार और तिरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें दबोचा। एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने आरोपियों पर इनाम की घोषणा की थी।दरअसल, 6 अक्टूबर को ग्राम बोरदा में स्थित एक खेत में युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान नंद किशोर पिता मंगलसिंह के रूप में हुई थी। तिरला पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव का पीएम करवाया, जिसकी रिपोर्ट में मृतक की मौत मारपीट में आई चोट के कारण होने की बात सामने आई। ऐसे में पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को बुलाया व गांव में पूछताछ शुरू की। जिसमें यह बात सामने आई कि नंद किशोर के साथ में गांव के ही तीन दोस्त एक दिन पूर्व बातचीत करते हुए देखे गए थे।वहीं, मृतक की मां गंगागाई ने भी पुलिस को नंदकिशोर के साथी जयराम व जितेंद्र के बारे में बताया। टीआई भागचंद्र तंवर के अनुसार आरोपियों को चिन्हित करने के बाद पुलिस ने कई मर्तबा अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। घटना के करीब सवा माह बाद आरोपी अपने गांव बोरदा पहुंचे, इसी बीच सूचना पर पुलिस ने जयराम पिता मुन्नालाल, जितेंद्र तिपा चम्पालाल, बंशीलाल पिता कृष्णा को गिरफ्तार किया है।पार्टी की शराब पी गया थाटीआई तंवर के अनुसार आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो जयराम ने बताया कि 5 अक्टूबर को सभी ने मिलकर शराब और नॉनवेज पार्टी की योजना बनाई थी। सभी रात में जितेंद्र के घर पर एकत्रित होना था। इस दौरान शराब लाने के लिए रुपए एकत्रित करके नंद किशोर को दिए थे। इस पार्टी में बंशीलाल पिता कृष्णा को भी बुलाया गया था, लेकिन नंद किशोर रात में जब जितेंद्र के घर शराब लेकर नहीं आया। इसका कारण पूछने पर नंदकिशोर ने बताया कि उन रुपयों की शराब खुद पी गया। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों व मृतक के बीच में पहले कहासुनी हुई। उन्होंने उसे पार्टी से अलग कर दिया। करीब एक घंटे बाद रात के समय आरोपियों के शराब पीने के बाद विवाद किया और नंदकिशोर की पीटकर हत्या कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.