ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शंभू चैक पोस्ट बिना टेक्स के पार करवाने के मांगें थे 80 हजार,रंगे हाथ गिरफ्तार

लुधियाना: विजिलेंस ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया ASI गुरजिंदर सिंह।पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल डालने के लिए लगातार विजिलेंस बेहतर कार्य कर रही है। लुधियाना विजिलेंस द्वारा इंडियन रिजर्व बटालियन के सहायक सब-इंस्पैक्टर (ASI)और एक ड्राइवर को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दबोचा गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी अंतरराज्यीय चैक पोस्ट शंभू जिला पटियाला में कुछ वाहनों की एंट्री बिना टेक्स लिए करवा देता है। उन वाहन चालकों से आरोपी ड्राइवर के जरिए सैटिंग कर मोटे उगाही कर रहा था।विजिलेंस ने गिरफ्तार किया गया ड्राइवर पियूष आनंद।इस मामले में कबाड़ का काम करने वाले जनकपुरी निवासी कैलाश कुमार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उनके स्केप से लदे ट्रक अंतरराज्यीय चैक पोस्ट शंभू बिना एंट्री टेक्स अदा किये ASI पार करवाने के लिए 80 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।कैलाश ने विजिलेंस के पास आरोप लगाए है कि ट्रक बिना टेक्स के पार करवाने में आरोपी ASI के साथ उसका ड्राइवर व अन्य संबंधित स्टाफ भी हर महीने रिश्वत लेने में शामिल है। पकड़े गए आरोपी ASI का नाम गुरजिंदर सिंह है। आरोपी पुलिस कर्मी अपने ड्राइवर से बिचौलगिरी करवा लोगों से पैसे बंटोरता था।विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस बयोरों की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पुलिस मुलाजिम को विचौलगिरी कर रहे ड्राइवर पियूष आनंद सहित दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस मुलाजिम और ड्राइवर के खिलाफ विजिलेंस बयोरों थाना आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना में मामला दर्ज कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.