ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विरोध करने पर गांववालों के साथ गालीगलौज और मारपीट; राशन दुकान और आंगनबाड़ी तक जाना हुआ मुश्किल

मुंगेली: गांव के आम रास्ते पर आरोपियों ने किया बेजा कब्जा, लोगों को भारी परेशानी।मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत डिंडोल (लोरमी) में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल और गांव के नदी तक जाने वाले आम रास्ते पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर राहुल देव और एसपी चन्द्रमोहन सिंह से की है।आम रास्ते पर दबंगों के कब्जे के कारण लोगों को राशन दुकान और बच्चों को आंगनबाड़ी भवन जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब गांववाले अवैध कब्जा हटाने की बात करते हैं, तो आरोपी उनके साथ गालीगलौज और मारपीट करने लगते हैं। ग्रामीणों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दबंग देते हैं। इससे परेशान होकर ग्रामवासियों ने कलेक्टर और एसपी से मदद की गुहार लगाई है।ग्रामीण पहुंचे जिला मुख्यालय।ग्रामीणों ने लोरमी विकासखंड से लगे हुए गांव डिंडोल के ही रहने वाले राजू साहू, रामकली साहू और बोधराम साहू पर बेजा कब्जा कर गांव के रास्ते को संकरा बनाने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि रास्ता संकरा होने से पीडीएस की चावल ले जाने वाली गाड़ी शासकीय उचित मूल्य की दुकान तक नही पहुंच पाती है। इसकी वजह से पीडीएस के चावल को 3 किलोमीटर दूर पंचायत के आश्रित ग्राम में रखा जाता है​​​​​​​। पूरे ग्रामवासियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकान के रहते हुए भी आश्रित ग्राम में किराए के मकान में संचालित दुकान से राशन लेना पड़ रहा है।डिंडोल गांव में आम रास्ते पर दबंगों का कब्जा।गांववालों ने बताया कि लोरमी थाने में शिकायत करने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। वे सरपंच रामनिवास राजपूत और आम लोगों से गालीगलौज और मारपीट करते हैं। बुधवार को सरपंच के साथ ग्रामीण कलेक्टर-एसपी ऑफिस पहुंचे और दोनों से मामले की शिकायत की। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय लोरमी का घेराव करने की चेतावनी दी है।भारी संख्या में महिलाएं भी शिकायत लेकर पहुंचीं।पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने लोरमी तहसीलदार को बेजा कब्जा हटाने का निर्देश देकर आम रास्ता जल्द खुलवाने का निर्देश दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.