ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खतौली सीट पर प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में रालोद मुखिया 20 और 21 नवंबर को डालेंगे डेरा

मुजफ्फरनगर: जयंत चौधरी।मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में रालोद मुखिया दो दिनों के भीतर 21 नुक्कड़ सभाएं करेंगे। नुक्कड़ सभाओं के रूप होने वाली ये जनसभाएं लगातार चलेंगी। 20 नवंबर को 11 और 21 नवंबर को 10 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा।खतौली विधानसभा क्षेत्र के 21 गांवों में रालोद मुखिया जयंत चौधरी के नुक्कड़ सभाओं का कार्यक्रम।मदन भैया के प्रचार को गति देने में जुटा रालोदनामांकन के साथ ही रालोद ने गठबंधन प्रत्याशी के प्रचार को गति देना शुरू कर दिया है। खतौली सीट से सपा-रालोद और आजाद समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में रालोद मुखिया जयंत चौधरी दो दिन तक अलग अलग गांव में 21 नुक्कड़ सभाएं करेंगे। रालोद ने जयंत चौधरी का 2 दिन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी का 20 और 21 नवंबर को काफी व्यस्त कार्यकम रहेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रत्याशी मदन भैया के हक में गठबंधन के सभी नेता बड़ी तल्लीनता से जुटे हैं।20-21 नवंबर को 21 गांव में नुक्कड़ सभाएंरालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि 20 नवंबर को रालोद मुखिया खतौली विधानसभा क्षेत्र के 11 गांव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को 10 बजे अखलाकपुर में नुक्कड़ सभा होगी। जिसके आधा-आधा घंटे के अंतराल पर गांव वाजिदपुर कवाली, पिमौड़ा, राटौर, जंधेड़ी, चित्तोड़ा, नंगला मुबारिक, नंगला कबीर, मंदौड़ और एक घंटा बाद 3.30 बजे बेहड़ा आस्सा और 4 बजे सिखेड़ा में नुक्कड़ सभा होगी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को सुबह 10 बजे फुलत, 11 बजे नंगली और 11.30 पर मथेड़ी में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। जबकि नावला में अपरान्ह 1.30 बजे, भैंसी में 2.30, खानपुर में 3.30 और हुसैनपुर बोपाड़ा में 4.00 बजे जबकि घासीपुरा में 4.30 बजे और बेगराजपुर में 5 बजे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.