ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

2 युवकों की मौके पर ही मौत; फरार आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा: कोरबा जिले में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाइपास पर HP कंपनी के गैस टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक, बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह बाइक चला रहा था। बाइक के पीछे उसका रिश्तेदार मुकेश कुमार (जेंजरा निवासी) बैठा हुआ था। दोनों युवक जेंजरा से बांकीमोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे। इसी दौरान ढेलवांडीह बाइपास पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों ललुहूहान होकर सड़क पर गिर गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।सड़क पर युवक का शव।मौके पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। दोनों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौत हो चुकी है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कैप्सूल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। वहीं HP कंपनी के गैस टैंकर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.