ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सेल्फी पॉइंट के पीछे पंडित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी का स्मारक छिपने से लोगों में आक्रोश

उन्नाव: उन्नाव में डीएम अपूर्वा दुबे के प्रयासों के बाद एक सेल्फी पॉइंट बनकर तैयार हो गया है। अब उन्नाव के लोग भी सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर दिल खोलकर ‘WELCOME TO उन्नाव’ के साथ फ़ोटो खींच सकेंगे। डीएम के इस कार्य के लिए लोगों ने शुक्रिया अदा किया है। इस पॉइंट की शुरुआत सदर विधायक समेत उन्नाव के अन्य अफसरों ने फीता काटकर किया।अपूर्वा दुबे करीब चार माह से उन्नाव में डीएम पद पर तैनात है। डीएम की सख्त कार्यशैली को देखते हुए लापरवाह कर्मियों में डर का माहौल बना रहता है। कई बेहतर कार्य जमीन पर हुए है। जिसका उन्नाव के लोग सराहना रहे हैं। शासन की ओर से उन्हें तीन दिन पहले ही उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। उन्नाव के मुख्य शहर को जाने वाले अचलगंज तिराहे के पास करीब साढ़े साथ लाख की लागत से उन्नाव वासियों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट की सौगात दी है। बीतीरात सेल्फी पाॅइंट को तैयार कर सदर विधायक पंकज गुप्ता, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, सीडीओ दिव्यांशु पटेल की मौजूदगी में फीता काटकर शुभारंभ किया गया।’WELCOME TO उन्नाव सेल्फी पाॅइंट।आई लव उन्नाव का सीडीओ ने बनवाया था सेल्फी पॉइंटउन्नाव के मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल करीब चार माह पहले निराला पार्क के पास आई लव उन्नाव का सेल्फी पॉइंट बनवाकर इसकी शुरुआत की तो आज लोगों की लंबी लाइन लगती है। आज भी लोग सीडीओ का शुक्रिया अदा करते हैं।पंडित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी का स्मारक हुआ पीछेजिस स्थान पर सेल्फी पॉइंट को बनाया गया है। इसी स्थान पर पंडित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी का स्मारक है, लेकिन उसे पीछे छिपा दिया गया है। उन्नाव वासियों में इस बात का सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और पंडित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी का स्मारक​​​​​​​ पीछे हो जाने से उनमें रोष है। अब तक ऐसे स्थानों पर फोटो खिंचाने के लिए लोगों को कानपुर या लखनऊ जाना पड़ता था। अब उन्नाव में यह सेल्फी प्वाइंट बनने से उन्नाव के लोग खुश हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.