ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Kitchen Hacks: गरम मसाले में लगने लगे कीड़े तो इन टिप्स को अपनाकर करें साफ…

Kitchen Hacks: भारतीय रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तरह तरह के मसाले इस्तेमाल किए जाते हैं। मसालों में गरम मसाले के बहुत मायने हैं। गरम मसाला के बिना किसी भी भोजन का स्वाद अधूरा है। शाकाहारी से लेकर मांसाहारी खाने में गरम मसाले का खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार गरम मसाले में कीड़े लग जाते हैं। मौसम में वायु की नमी ज्यादा होने से सूखे मसाले खराब होने लगते हैं। इसी तरह अगर गरम मसाले को एयर टाइट कंटेनर में न रखा जाए तो उसमें नमी आ जाती है और कीड़े लगने लगते हैं। हालांकि कुछ सावधानियों को अपनाकर गरम मसाले को खराब होने से बचा सकते हैं।पहला तरीकाअगर आपके सूखे मसाले में कीड़े लगने लगे तो उसे साफ करने के लिए चाय की छन्नी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गरम मसाला को छन्नी में थोड़ा थोड़ा डालकर प्लेट पर मसाला छान लें। इस प्रक्रिया में कीड़े छन्नी में रह जाएंगे और मसाला पूरी तरह से साफ हो जाएगा।दूसरा तरीकारसोई में इस्तेमाल होने वाले सूखे मसाले में लगे कीड़े निकालने के लिए आप मसाले का पूरा डिब्बा धूप में रख दें। चाहें तो किसी कपड़े में गरम मसाला फैलाकर धूप में रख दें। इस प्रक्रिया के जरिए कीड़ों को गर्मी लगेगी और वह धूप से भागने लगेंगे। इस तरह गरम मसाला साफ हो जाएगा।गरम मसाला को कीड़े लगने से बचाने के टिप्ससही तरीके से मसाला स्टोर करें। एयर टाइट डिब्बे में ही गरम मसाला रखें।गरम मसाला स्टोर करते समय डिब्बे में तेज पत्ते रखें, तेज पत्ते की खुशबू से कीड़े नहीं लगते।गरम मसाले के डिब्बे में लौंग डालने से मसाला खराब नहीं होता।गरम मसाला कैसे करें स्टोरमसाले को प्लास्टिक के डिब्बे या स्टील के डिब्बे में न रखें। कांच के जार में मसाला स्टोर करें।सर्दियों में गरम मसाला को खराब होने से बचाने के लिए रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकते हैं।मसाले को पैन या माइक्रो वेव में गरम करके रख सकते हैं। इससे मसाला जल्दी खराब नहीं हो सकता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.