ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश, बोले- डेंगू के प्रकोप के बीच चुनाव रैली कर रहे CM, जनता राम भरोसे

उत्तर प्रदेश में डेंगू (Dengue in UP) का प्रकोप जारी है। प्रदेश के 12 हजार लोग इसकी जद में आ गए हैं। वहीं, सरकार के पास कीटनाशक छिड़काव के लिए मिट्टी का तेल भी उपलब्ध नहीं है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर हमला बोला है। सपा चीफ ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप को सरकार की नाकामी बताया है।

सीएम योगी चुनाव प्रचार में व्यस्त

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की वजह से ही प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी सहित तमाम जिलों में रोजाना डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। सरकारी सिस्टम लाचार है और मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेशों के विधानसभा चुनावों में प्रचार करने में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि कानपुर, मेरठ, गाज‍ियाबाद, लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर, कन्‍नौज, कानपुर देहात सह‍ित प्रदेश के कई ज‍िलों में डेंगू के मरीजों का म‍िलना जारी है। ज‍िलों में अभी तक एंटी लार्वा का छ‍िड़काव भी शुरु नहीं हुआ है। ज‍िला अस्‍पताल और प्राइवेट अस्‍पताल मरीजों से फुल हैं।

प्रदेश सरकार जनता के लिए समर्पित नहीं

अखिलेश ने योगी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही इस हद तक है कि हाई कोर्ट को यह बताना पड़ गया कि उसे स्कूल कॉलेजों में फागिंग कराना चाहिए। भाजपा सरकार ने हर जिले में डेंगू से राहत के लिए डेडिकेटेड हास्पिटल का सपना दिखाया पर जब सरकार ही जनता के लिए समर्पित नहीं हैं तो वह अस्पताल कहां से बनाएगी?

उन्होंने कहा कि ज्यादातर निकायों में भाजपा ही काबिज है और उसी के प्रभाव से इन्हीं क्षेत्रों में मच्छर जनित बीमारियों का ज्यादा प्रकोप है। भाजपा सरकार की डेंगू से बचाव में जो उदासीनता दिख रही है वही रवैया उसका कोविड संकट के समय भी दिखा था। तब भी जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.