सीएम सारेन ने कहा, लोगों को तय करना हैं षडयंत्रकारियों का राज चलेगा या आदिवासियों का
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ करने से पहले कहा कि आपको तय करना है कि राज्य में षडयंत्रकारियों का राज चलेगा या आदिवासियों का। सोरेन ने कहा, आपको तय करना है कि इस राज्य में षड्यंत्रकारियों का राज चलेगा या यहां के आदिवासियों का। हमें सत्ता से बेदखल करने के लिए ये लोग लगे हुए हैं, इन्हें पता है कि अगर मैं पांच वर्ष तक यहां टिक गया, तब आदिवासियों को मजबूत कर दूंगा।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, जो लोग बाहर से आकर यहां राजनीति करते हैं, उन्हें मैं बाहर कर दूंगा। गौरतलब है कि अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री सोरेन को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले रांची में मुख्यमंत्री आवास पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के विधायकों की बैठक हुई। सभी विधायकों को रांची में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ी रैली करने और विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.