ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ओपनिंग डे पर Ajay Devgan की फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने की ताबड़तोड़ कमाई

अजय देवगन की फिल्म  ‘दृश्यम 2’ आज सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। गौरतलब है कि यह फिल्म एक्टर की 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ की अगली कड़ी है। प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। आज जब फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो दर्शकों ने दिल खोलकर इसका स्वागत किया है।अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित सस्पेंस-क्राइम ड्रामा ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर का किरदार लेकर दर्शकों के बीच लौटे हैं। फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता के अलावा फिल्म स्टार अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं।

ओपनिंग डे में ‘दृश्यम 2’ ने उम्मीद से बढ़कर कमाई की है। एडवांस टिकट बुकिंग को देखकर यह कयास तो पहले ही लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। अब इसका कलेक्शन सामने भी आ गया है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘दृश्यम 2’ ने पहले दिन भारत में 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है। उस लिहाज से फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शानदार है। ‘दृश्यम 2’ की आज की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दोनों दिन यानी शनिवार और इतवार को कलेक्शन में और भी इजाफा होने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.