ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पिटने के बाद कार्रवाई के लिए भटक रहे भाई, 5 दिन में नहीं हुई सुनवाई

आगरा: पीड़ित ने आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मामूली विवाद में दबंगों ने युवक की बुरी तरह पिटाई की। बीच बचाव करने पहुंचे बड़े भाई को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना के बाद से पीड़ित लगातार पुलिस के चक्कर लगा रहा है पर अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार जगदीशपुरा निवासी राहुल भदौरिया ने आरोप लगाया है की बीती 14 नवंबर को उसका भाई नवीन व मनीष अल्बातिया चौराहे पर अंडे खाने गए थे। इस दौरान वहां मनीष का दोस्त टीटी आ गया। बातचीत के दौरान वहां टीटी की ससुराल पक्ष के लोग आए और उससे गाली गलौच करने लगे। मनीष ने उन्हे समझा कर बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मनीष को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।मेडिकल में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई हैराहुल ने बताया की मुझे भाई के साथ मारपीट की सूचना मिली तो मैं मौके पर गया। वहां दुकानदारों ने बताया की आरोपी मेरे भाई मनीष को खींचते हुए अपने घर की तरफ ले गए हैं। मैं मौके पर पहुंचा और उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मुझ पर हमला बोल दिया । दबंगों ने लाठी डंडों से पीटते हुए सर फोड़ दिया और वहां से चले गए।शिकायत पर हुआ मेडिकल पर कार्रवाई नहींपीड़ित राहुल ने बताया की मारपीट की सूचना पुलिस को 112 पर कॉल करके दी थी। पुलिसकर्मी आए थे और मेरा जिला अस्पताल में इलाज करवाया। मारपीट का वीडियो और सरकारी मेडिकल होने के बाद अब तक 3 बार थाने और चौकी में तहरीर दे चुका हूं पर सुनवाई नहीं हुई है। दरोगा उल्टा मुझ पर ही धारा 307 समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखने की कह रहे हैं।घटना का वीडियो भी सामने आया हैपीड़ित ने आला अधिकारियों से गुहार लगाई है। थाना प्रभारी जगदीशपुरा देवेंद्र पांडे के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.