ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीएम ने माता-पिता को खो चुके बच्चों को आर्थिक लाभ दिए जाने के दिए निर्देश

बलरामपुर: बलरामपुर में किशोर न्याय बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया।बलरामपुर में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत गठित जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें डीएम ने किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की गई।डीएम महेंद्र कुमार ने बाल श्रम एवं बालवृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के माता-पिता को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किए जाने और बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराए जाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि बाल सेवा योजना ऐसे बच्चों के लिए चलाई जा रही है, जिन्होंने अपने माता-पिता अथवा माता या पिता को खो दिया है।पालन-पोषण के लिए मिलती है सहायताउनके लीगल अभिभावक को बच्चों के पालन पोषण के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अधिक से अधिक बच्चों का चिह्नांकन करते हुए बाल सेवा योजना का लाभ प्रदान किए जाने का निर्देश दिया।यह लोग रहे उपस्थितइससे अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी, एआरटीओ अरविंद यादव, सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति प्रदीप कुमार गुप्ता, कविता त्रिपाठी, संतोष गुप्ता व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.