ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सीएम बघेल दे सकते हैं कई बड़ी सौगात,भाजपा के गढ़ में रविवार को गरजेंगे

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम जनता से भेंट-मुलाकात वाला अगला कार्यक्रम राजनांदगांव विधानसभा में अब 20 नवंबर को होगा। उस दिन वे ग्राम सुरगी व सुकुलदैहान में जनचौपाल लगाएंगे। दोनों ही क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस कारण वहां भेंट-मुलाकात के बहाने मुख्यमंत्री कई बड़ी सौगात दे सकते हैं। साथ ही भाजपा पर गरज भी सकते हैं। इसके अलावा शहर के कुंजबिहार कालोनी में भी भेंट-मुलाकात प्रस्तावित है। नई तिथि आने के बाद प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री का अगला भेंट-मुलाकात कार्यक्रम 20 नवंबर को प्रस्तावित हुआ है। उस दिन वे राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से मुलाकात करेंगे। इसके लिए जिन दो गांवों का चयन किया गया है, वहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली थी। भेंट-मुलाकात के घोषणाएं कर मुख्यमंत्री इन क्षेत्रों में कांग्रेस की जड़े मजबूत करने का प्रयास कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश अब तक डोंगरगांव, डोंगरगढ़ व खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर चुके हैं। रविवार को राजनांदगांव क्षेत्र की बारी है। उसके बाद अविभाजित राजनांदगांव जिले के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई व मोहला-मानपुर-चौकी यानी दो विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से मिलने पहुंचेंगे। हालांकि अभी इसकी तिथि तय नहीं हो सकी है। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर तक बाकी दो क्षेत्रों में भी उनका दौरा हो सकता है।

कलेक्टर ने ली तैयारी बैठक

कलेक्टर डोमन सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पंडाल एवं मंच के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई तथा आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रवेश पास जारी करना महत्वपूर्ण है। अतिथियों के लिए पेयजल, स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सक्रियता से कार्य करें तथा समन्वय बनाए रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.