ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शालीन संग सुंबुल की नजदीकियां देख भड़के सलमान खान

‘Bigg Boss 16’ में इस हफ्ते के ‘वीकएंड का वार’ की शुरुआत सलमान खान के गुस्से के साथ हुई। इस बार आते ही अभिनेता ने शालीन भनोट, टीना दत्ता और सुंबुल तौकीर के बीच के विवाद पर बात की। बीते दिन, शालीन, टीना और एमसी स्टैन के बीच जमकर बवाल हुआ था, जिसमें सुंबुल तौकीर खान भी कूद गई थीं। इसी वजह से टीना और सुंबुल में भी लड़ाई हो गई थी। ऐसे में सलमान खान ने सबसे पहले इसी मुद्दे पर बात की। साथ ही शालीन और सुंबुल को फटकार भी लगाई।

दरअसल, सुंबुल तौकीर और शालीन भनोट की नजदीकियां शो में पहले दिन से बढ़ रही है। दोनों बेशक एक-दूसरे को दोस्त कहते हैं लेकिन सुंबुल की तरफ से शालीन के लिए लोगों को दोस्ती से ज्यादा ही दिखा है और ‘वीकएंड का वार’ में सलमान खान ने भी यह बात कह दी। पहले हफ्ते में सुबुंल के पिता आकर यही बात समझा कर गए थे। हालांकि, अब सलमान खान ने भी कहा है कि सुबुंल, शालीन से ‘ऑबसेस्ड’ हैं।

शालीन और टीना के बीच हुई लड़ाई के बाद घर में दोनों एक-दूसरे बात करते नहीं दिखे थे। वहीं, जब टीना शालीन से बात करने गईं तो सुंबुल ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इसकी वजह से सलमान खान ने सुंबुल से पूछी। सलमान खान ने यह सवाल भी किया कि सुंबुल होती कौन हैं कि टीना शालीन से बात करने के लिए उनसे इजाजत लें। इसके अलावा, सलमान खान ने शालीन को फटकार लगाते हुए भी कहा कि एक लड़की (सुंबुल) आप से ‘ऑबसेस्ड’ है और आप इस बात तक को समझ नहीं रहे हैं।

वहीं, इस पूरे बवाल के बीच सलमान खान ने सुंबुल तौकीर को लिविंग एरिया में पीछे की तरफ बिठाया। वहीं, इस बातचीत में सुंबुल भी फूट फूट कर रोते हुए दिखीं। उन्होंने सलमान खान के सामने हाथ जोड़कर कहा कि वह अपने घर जाना चाहती हैं, जिस पर अभिनेता ने भी कहा कि वह जा सकती हैं उन्हें यहां कोई नहीं रोक रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.