ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जताया अफसोस,लाइव शो में सिद्धू का नाम ले रो पड़ा था गायक,सिग्नेचर स्टाइल में दी थी श्रद्धांजलि

लुधियाना: पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के माता पिता बेटे के हत्यारों पर एक्शन न होने से नाराज चल रहे है। परिवार इन दिनों मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए UK में होने वाले साइकिल रैली में भाग लेने इंग्लैंड गए है। इंग्लैंड में ही मूसेवाला के माता-पिता से नाइजीरियन रेपर बरना ब्वॉय ने मुलाकात की। बरना ब्वॉय ने मूसेवाला के माता-पिता से शोक जाहिर किया। उन्होंने पिता बलकौर सिंह के साथ सिद्धू से पहली मुलाकात को याद किया और भावुक हो गए।बता दें लाइव शो के दौरान भी गायक बरना सिद्धू मूसेवाला का नाम लेते हुए भावुक हो गया था। बरना ने मूसेवाला के सिग्नेचर स्टाइल में ही उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। जिसमें जांघ पर हाथ मारकर हवा में लहराया था। इस दौरान शो में मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई।बता दें बरना ब्वॉय और सिद्धू मूसेवाला मिक्सटेप में काम कर रहे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद उन्हें काफी सदमा पहुंचा है। बरना ब्वॉय ने एक पोस्ट डाल लिखा था कि अब स्वर्ग में ही इस मिक्सटेप को पूरा किया जाएगा।24 नवंबर को है साइकिल रैलीइंग्लैंड में रहने वाले पंजाबी गायक के फैंस ने मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दिलाने की मुहिम चला रखी है। इसी कड़ी में 24 नवंबर को इंग्लैंड की पार्लियामेंट के बाहर उनकी तरफ से साइकिल रैली रखी गई है। इसी रैली में मूसेवाला के माता-पिता शामिल होंगे।मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। मूसेवाला के मर्डर में शामिल गैंगस्टर टीनू के दो महीने पहले पुलिस कस्टडी से भाग जाने के बाद दोनों का हौसला टूटता हुआ नजर आया था। तब मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि वह पंजाब सरकार को एक महीने का समय देते हैं। अगर उनके बेटे को इंसाफ मिल गया तो ठीक, वरना वह अपने बेटे की हत्या से जुड़ी शिकायत वापस लेकर विदेश चले जाएंगे।सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने कुछ दिन पहले ही सिग्नेचर मुहिम भी शुरू की थी। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। वह एप्लिकेशन लेकर पंजाब के डीजीपी से मिलने भी पहुंचे थे। दोनों ने कुछ दिन पहले ही एक भाषण के दौरान पंजाब को असुरक्षित बताते हुए कहा था कि यहां अब हर किसी को अपनी सुरक्षा खुद ही करनी होगी।29 मई को हुई मूसेवाला की हत्या​​सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के एक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और कनाडा में बैठे उसके साथी गोल्डी बराड़ ने ली। इस मामले में पुलिस 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ को भी पंजाब लाने की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि दो महीने पहले ही शूटर टीनू पुलिस गिरफ्त से भाग गया और उसके भागने में पंजाब पुलिस के ही एक इंस्पेक्टर का नाम सामने आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.