ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खेत में काम करने गई थी निशा, घर आते ही अचानक तबीयत बिगड़ी

करनाल: हरियाणा के जिले करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव बखाली की रहने वाली निशा अपने परिवार के साथ खेत में काम करती थी।शनिवार को भी वह अपने परिवार के साथ खेत में काम करने के लिए गई थी। जिस खेत में निशा काम रही थी उस खेत में किसान ने कीटनाशक का स्प्रे किया हुआ था। शनिवार को जब खेत से काम करके वापस घर आई तो निशा को उल्टी लगनी शुरू हो गई। जिससे उसकी हालत और बिगड़ने लगी।पोस्टमार्टम में बैठे मृतक निशा के परिजन।पहले लेकर गए लाड़वा के अस्पताल मेंजानकारी देते हुए मृतक निशा के पिता सोमनाथ ने बताया कि वह शनिवार दोपहर को खेत से लौटने पर जब निशा की तबीयत खराब हुई तो उसे लाड़वा के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निशा की रविवार देर रात को मौत हो गई।सबसे बड़ी बहन थी निशाजानकारी देते हुए मृतक युवती के पिता सोमनाथ ने बताया कि उसके पास 4 बच्चे है। वह गरीब परिवार से संबंध रखता है। खेतों में काम करके वह अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। निशा उसकी सबसे बड़ी बेटी थी। निशा की अभी शादी भी नहीं हुई थी। निशा के लिए शादी के लिए वह अच्छे लड़के की तलाश कर रहे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निशा के जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.