ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो ने किया ताजमहल का दीदार

आगरा : मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो रविवार को आगरा पहुंचीं। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बी सोलोंगो को ताजमहल का भ्रमण कराया। ताज की बेहतरीन पच्चीकारी और खूबसूरती को देखकर मंगोलिया की मंत्री अभिभूत हो गईं। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। ताज के इतिहास की जानकारी भी ली।

मंगोलिया की केंद्रीय कानून राज्यमंत्री बी सोलोंगो दिल्ली में आयोजित ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन में भाग लेने आई थी। इस सम्मेलन के बाद बी सोलोंगो रविवार को ताजमहल का दीदार आगरा पहुंचीं। मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने ताजमहल को दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया। ताज भ्रमण के खूबसूरत पलों को सहेजने के लिए उन्होंने फोटोग्राफी भी कराई। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उन्हें एक शिल्पकार की दुकान से ताजमहल की प्रतिकृति लेकर भेंट की। ताज भ्रमण के दौरान दोनों देशों के कानून राज्यमंत्रियों के बीच आतंकवाद और टेरर फंडिंग रोकने को लेकर भी चर्चा हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.