ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राशन दुकानों में  बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज की मिलेगी सुविधा, सरकार ने शुरू की तैयारी

छत्तीसगढ़ में अब शासकीय उचित मूल्य (PDS) की मॉडल दुकानें खोलने की तैयारी की जा रही है। इन दुकानों में न सिर्फ राशन मिलेगा, बल्कि बैंकिंग सुविधा भी मिल सकेगी। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने इसके लिए खाद्य अधिकारियों को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने शनिवार को खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि, उचित मूल्य दुकानों के संचालन को आर्थिक रूप से अधिक लाभदायक बनाया जाएगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, दूरसंचार विभाग, ऑयल कंपनियों और  नागरिक आपूर्ति निगम के सुझाव से नई योजनाएं बनाई गई हैं।

खाद्य विभाग के संचालक सत्यनारायण राठौर ने कहा कि नवंबर की राशन सामग्री का भंडारण समय पर करने के साथ ही क्लोजिंग स्टॉक की गणना की कार्यवाही सभी जिलें पूरी कर लें। कहा कि, राशनकार्डों में आधार सीडिंग के लिए शेष सदस्यों की कार्यवाही नवंबर में पूरी कर ली जाए और नए जिलों में प्रोग्रामर व कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था करें।

छत्तीसगढ़ में अभी 13 हजार 655 राशन दुकानों का संचालन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत होता है। इनमें अभी चावल, चना और नमक आदि का वितरण किया जाता है। मॉडल दुकान योजना के तहत दूसरी उपभोक्ता सामग्री और घरेलू उपयोग की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे दुकान संचालकों का फायदा बढ़ जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.