ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

OTT पर रिलीज हुई चिरंजीवी की  फिल्म “Godfather”

सलमान खान और चिरंजीवी की फिल्म ‘गॉडफादर’ सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। मल्टीस्टारर फिल्म ‘गॉडफादर’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 19 नवंबर को आ चुकी है। गॉडफादर साल 2019 की  हिट मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का रीमेक है। खबरों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स खरीद लिए हैं। इस डील में हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं के राइट्स भी शामिल हैं। नए नियम के मुताबिक अब फिल्मों को थियेटर में रिलीज होने के चार हफ्ते बाद ओटीटी पर भी रिलीज किया जा सकेगा। ऐसे में अब चिरंजीवी और सलमान खान के फैंस इस फिल्म को ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं।

‘गॉडफादर’ फिल्म में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ सलमान खान और नयनतारा भी हैं। हालांकि, फिल्म में सलमान का कैमियो रोल है फिर भी फैन्स पहली बार चिरंजीवी और सलमान को एक साथ देख कर काफी खुश हुए थे। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

निर्देशक मोहन राजा की फिल्म ‘गॉडफादर’  फिल्म की सफलता के बाद सलमान खान और चिरंजीवी सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देते हुए भी नजर आए थे। चिरंजीवी ने फिल्म की सफलता के लिए अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की खूब प्रशंसा भी की थी। चिरंजीवी ने कहा था, वेट्टावलियन मसूद भाई के रूप में सलमान की भूमिका ने फिल्म को सफलता दिलाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.