इस हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई है।
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में स्थित एक जिम में आग लग गई है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। लेकिन, अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि, अंदर कुछ लोग फंसे थे, जिन्हें रेस्क्यू कर पुलिस ने बाहर निकाला है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।खिड़कियों से भी आग बुझाने की कोशिश की गई।जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर के पावर हाउस चौक में एक जिम स्थित है। यह जिम एक कॉमर्शियल बिल्डिंग के दूसरी मंजिल में संचालित था। इसी बिल्डिंग में एक गोदाम भी है। रविवार की दोपहर जिम बंद था। अचानक जिम के अंदर से धुआं उठने लगा। आस-पास में मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर जवान और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि, जिम के पास स्थित गोदाम में कुछ लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद वे लोग भी फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन, अंदर रखा सारा सामान जल कर नष्ट हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। कितने का सामान जला है इसकी जांच की जा रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.