ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बस रुकवाने के लिये पिता ने अपने ही बेटे को बस के आगे फेंका

हरियाणा के नारनौल में शराब में धुत्त एक शख्स ने अपने साल के बच्चे को बस के सामने फेंक दिया। ये शख्स बस को रुकवाना चाहता था और इसी चक्कर में उसने अपने बच्चे को ही बस के आगे फेंक दिया। हालांकि बस ड्राइवर और आसपास के दुकानदारों की सूझबूझ से बच्चे को बचा लिया गया। नारनौल बस स्टैंड से शाम साढ़े 6 बजे रोडवेज की एक बस झुंझुनू (राजस्थान) के लिए रवाना हुई। बस स्टैंड के निकासी गेट से निकलकर बस जैसे ही कुछ आगे पहुंची, एक शख्स ने 3 साल के बच्चे को बस के सामने सड़क पर फेंक दिया। जिस शख्स ने बच्चे को फेंका, उसका नाम सुरेंद्र सिंह है और वह बलाहा कलां गांव का रहने वाला है। सुरेंद्र ने बस को रुकवाने के लिए यह हरकत की।

हालांकि आसपास के दुकानदारों ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत बच्चे को सड़क से उठाकर साइड में कर लिया। उस समय तक बस ड्राइवर ने भी ब्रेक लगा दिए। उधर इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच दुकानदारों ने पुलिस को डायल 112 पर भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम बच्चे और उसके पिता सुरेंद्र को चौकी ले गई।

बच्चे का पिता सुरेंद्र नशे का आदी है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र की पत्नी कुछ दिन पहले ही उसे छोड़कर चली गई। घटना के समय सुरेंद्र अपने बच्चे के साथ बस पकड़ने आया था। इस घटना के बाद पुलिस ने गोद बलाहा गांव के समाजसेवी विनोद कुमार को बुलाकर बच्चा उसे सौंप दिया। समाजसेवी विनोद ने बताया कि वह बच्चे को उसकी दादी को सौंप देगा। विनोद ने बताया कि सुरेंद्र का परिवार भी उससे काफी परेशान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.