ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नीदरलैंड ने की जीत से शुरुआत

फीफा विश्व कप के दूसरे दिन सोमवार को नीदरलैंड ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने ग्रुप-ए में सेनेगल को 2-0 से हराया। नीदरलैंड के लिए कोडी जैक्पो और डेवी क्लासेन ने एक-एक गोल किए। सेनेगल की टीम ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह एक भी गोल नहीं कर सकी।विश्व कप 2022 में पहली बार बराबरी का मुकाबला खेला गया। इस मैच में 2010 विश्व कप की उपविजेता टीम नीदरलैंड और अफ्रीकन चैंपियन सेनेगल की टीम आमने-सामने हुई। नीदरलैंड ने इस मैच में सेनेगल को 2-0 से हरा दिया। उसके लिए कोडी जैक्पो और डेवी क्लासेन ने एक-एक गोल किए।सेनेगल ने पूरे मैच में पकड़ बनाए रखी, लेकिन अंत में नीदरलैंड ने बाजी मारी। पहला हाफ 0-0 की बराबरी पर छूटा था। दूसरे हाफ में भी 83 मिनट तक गोल नहीं हुआ तो लगा कि मैच ड्रॉ हो जाएगा, लेकिन नीदरलैंड के प्लेयर ऑफ द ईयर कोडी जैक्पो ने टीम को 84वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए 1-0 की बढ़त दिला दी। इंजरी टाइम (90+9वें) में डेवी क्लासेन ने गोल कर टीम को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।इस हार के साथ सेनेगल का 2002 और 2018 के विश्वकप के अपने पहले मैच में उलटफेर करने का सिलसिला टूट गया। सेनेगल ने 2002 में गत विजेता फ्रांस को 1-0 से और 2018 में पोलैंड को 2-1 से पराजित किया। इसके साथ ही नीदरलैंड का 28 साल से ग्रुप मैचों में अपराजित रहने का सिलसिला भी बरकरार रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.